देश में कोरोना कहर: रिकवरी रेट घटा, सक्रिय मरीजों की संख्या में भारी इजाफा, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में कोरोना कहर: रिकवरी रेट घटा, सक्रिय मरीजों की संख्या में भारी इजाफा, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। विशेषज्ञों मुताबिक कोरोना की यह दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है। विश्व स्तर पर 141,057,106 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 3,015,043 लोगों की मौत हो चुकी है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 2031977 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 13108582 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 180530 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,53,21,089 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 2,59,170 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 1,761 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 1,54,761 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 85.56 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 13.26 फीसदी है। मृत्यु दर 1.18 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 11.56 फीसदी से कम है। 19 अप्रैल को 15,19,486 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 26,94,14,035 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 12,71,29,113 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

कोरोना आंकड़ों के मुताबिक आज दैनिक मामले बीते दिन से कम आए हैं। वहीं कोरोना रिकवरी रेट में गिरावट नजर आ रही है। एक्टिव मरीज दर में तेजी से  इजाफा हो रहा है। यानी कि सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लगातार कोरोना संक्रमण के मरीजों और कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि ने सरकार से लेकर आम लोगों तक की चिंता बढ़ा दी है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

48053

912510

7437

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

145

5212   

64

अरुणाचल प्रदेश

176

16820

56

असम

7663

217017

1142

बिहार

49528

280286

1790

चंडीगढ़

3804

30325

417

छत्तीसगढ़

129000

423591

6083

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

1136

3962

4

दिल्ली

76887

787898

12361

गोवा

7547

59705

900

गुजरात 

68745

321724

5494

हरियाणा

45363

315002

3448

हिमाचल प्रदेश 

9783

67084

1203

जम्मू एंड कश्मीर 

12164

133981

2063

झारखंड

30477

135256

1502

कर्नाटक

142103

1021250

13497

केरल

103327

1144791

4950

लद्दाख

1699

10474

133

लक्षद्वीप

490

791

1

मध्य प्रदेश 

74558

341783

4636

महाराष्ट्र 

678198

3159240

60824

मणिपुर

296

29102

377

मेघालय

754

14071

154

मिजोरम

437

4546

12

नागालैंड

189

12285

94

ओडिशा

23118

347637

1948

पुडुचेरी

4692

42931

713

पंजाब

35311

261364

7985

राजस्थान

76641

346739

3204

सिक्किम

404

6165

136

तमिलनाडु

75116

914119

13157

तेलांगना

42853

316650

1856

त्रिपुरा

506

33194

394

उत्तराखंड

18864

105437

1892

उत्तर प्रदेश 

208523

661311

9997

वेस्ट बंगाल

53418

604329

10606

भारत में कुल मामले

2031977

13108582

180530


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।